फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS social media vice president Vijay Tata accuses Kumaraswamy of asking bribe files complaint news in hindi

Karnataka: कुमारस्वामी पर 50 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, JDS के सोशल मीडिया उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 03 Oct 2024 10:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Oct 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
JDS social media vice president Vijay Tata accuses Kumaraswamy of asking bribe files complaint news in hindi
कुमारस्वामी - फोटो : ANI
कर्नाटक में एनडीए के दो नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता कुमारस्वामी और दूसरा नाम एमएलसी रमेश गौड़ा का हैं। दरअसल, जेडीएस के सोशल मीडिया उपाध्यक्ष विजय टाटा ने दोनों नेताओं पर 50 करोड़ रिपये की रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुमारस्वामी और रमेश गौड़ा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। टाटा ने अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की। 
विज्ञापन


विजय टाटा ने दावा किया कि जेडीएस नेता रमेश गौड़ा उनके घर आए और उन्होंने कुमारस्वामी का नंबर डायल किया। मंत्री से बात होने के बाद उन्होंने विजय टाटा से चन्नापटना उपचुनाव के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो विजय के लिए बंगलूरू में रहना और रियल एस्टेट का बिजनेस चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, जेडीएस ने कुमारस्वामी पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाले विजय टाटा का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के खिलाफ  उनके एक बयान के लिए एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक नेता ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए एक हजार करोड़ अलग रखे थे। कांग्रेस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कुमारस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। बता दें कि वर्तमान समय में कुमारस्वामी जेडीएस एनडीए का हिस्सा हैं। उनके पास उद्योग और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी हैं। वे 2006 से 2007 और 2018 से 2019 के बीच दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed