{"_id":"5c7c3812bdec2259e364fca2","slug":"jayant-sinha-accusing-odisha-cm-naveen-patnaik-led-bjd-govt-of-stalling-development-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजद पर लगाया परियोजनाओं को रोकने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजद पर लगाया परियोजनाओं को रोकने का आरोप
Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जयंत सिन्हा
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजू जनता दल (बीजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। जयंत सिन्हा ने रविवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद पर राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जयंत ने कहा कि विकास की गति को दोहरी क्षमता के साथ तेज किये जाने के लिए केन्द्र तथा राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट किया जाना चाहिए। सिन्हा ने यहां पत्रकारों से कहा, हमें कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए ओडिशा सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।Biju Janata Dal (BJD) on Union Minister Jayant Sinha accusing Odisha CM Naveen Patnaik-led BJD govt of stalling development projects worth Rs 1.36 lakh cr: He hasn't been properly informed by local BJP leadership. BJD govt has always been cooperative for development of Odisha pic.twitter.com/O59fvN4ZiQ
— ANI (@ANI) March 3, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
तीव्र उन्नति के लिए केंद्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाया जाना चाहिए। बता दें कि ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक ही साथ होने हैं।