फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayant Patil suspended Maharashtra Assembly session remaining duration Rahul Narvekar objectionable remark

Maharashtra Session: जयंत पाटिल सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, विधानसभा अध्यक्ष पर की थी विवादित टिप्पणी

Thu, 22 Dec 2022 11:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jayant Patil suspended Maharashtra Assembly session remaining duration Rahul Narvekar objectionable remark
Jayant Patil - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा से शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। पाटिल ने नार्वेकर के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। जयंत पाटिल तीन दशकों से अधिक समय से सदन के सदस्य हैं। सोमवार से शुरू हुआ राज्य विधानसभा का सत्र 30 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का निधन 
पुणे की कसबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का गुरुवार को पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। गैलेक्सी केयर हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेष पुंताम्बेकर ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि वे पिछले पांच सालों से कैंसर से पीड़ित थी।  2019 में हुए विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक चुनी गईं थी। विधायक बनने से पहले वे पुणे की महापौर थी। इतना ही नहीं, वे स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के पोते की पत्नी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी विधायक ने वॉशरूम में साफ किए जा रहे बर्तनों पर नाराजगी जताई
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एमएलसी अमित मितकरी द्वारा कथित तौर पर मंत्रियों के शौचालय में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का वीडियो शूट करने के बाद एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। मितकारी ने विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे को वीडियो सौंपा था, जिन्होंने इस मुद्दे पर फडणवीस का ध्यान आकर्षित किया और कार्रवाई की मांग की। फडणवीस ने परिषद को बताया कि ठेकेदार के साथ-साथ इसकी अनुमति देने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed