{"_id":"59cce0194f1c1bbf538b4ca4","slug":"jayalalithaa-was-unconscious-when-brought-to-apollo-hospital-reveals-medical-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता को बेहोशी की हालत में लाया गया था अपोलो हॉस्पिटल, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता को बेहोशी की हालत में लाया गया था अपोलो हॉस्पिटल, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की मौत के रहस्य को लेकर एक और तथ्य सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीते साल 22 सितंबर 2016 को जयललिता को जब चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल लाया गया तो वह उस वक्त बेहोश थी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जयललिता के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था, हालांकि, वह निमोनिया ज्वर, उच्च रक्तचाप और गले के संक्रमण से पीड़ित थी। उनका शूगर भी काफी बढ़ा हुआ था।
इसी बीच मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से जयललिता के अंगूठे के निशान के बारे में बताने को कहा है जिसमें जयललिता ने एआईएडीएमके के विधायक एके बोस के नामांकन का समर्थन किया था।
विज्ञापन
बता दें कि जयललिता की मौत की जांच के लिए न्यायिक कमेटी गठित की गई है। रिटायर्ड जस्टिस अरुमुघस्वामी की अध्यक्षता में जांच कमेटी अगले तीन माह में अपनो रिपोर्ट देगी।
मालूम हो कि अगस्त 2017 में राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने जयललिता की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता लंबे इलाज के बाद पिछले साल पांच दिसंबर को उनका निधन हो गया था। मौजूदा डिप्टी सीएम पूर्व बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने भी लोगों के मन में संदेह होने का हवाला देकर सरकार पर मौत की जांच कराने का दबाव बनाया था।