फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayalalithaa's proximity growing with the NDA

अम्मा का साथ दोगुना कर सकता है राजग की ताकत

Mon, 06 Jun 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa's proximity growing with the NDA
- फोटो : PTI

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए हालात कुछ मुफीद कर दिए हैं। मसलन असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद राजग की ताकत बढ़ी तो पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सत्ता में वापिस लौटने के बाद दोनों सरकारों ने केंद्र के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन


खासकर, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की राजग से बढ़ती नजदीकियों ने तो नई सियासी जुगलबंदी की राह तैयार कर दी है। जयललिता के साथ आने से भाजपा नीत राजग को दोहरा फायदा होगा। एक ओर जहां राज्यसभा में राजग की ताकत बढ़ेगी वहीं महत्वपूर्ण जीएसटी बिल पर भी सरकार को अपनी ‌हिचकोले खाती नैया पार लगने की उम्‍मीद है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद एआईडीएमके सुप्रीमो जयललिता के रुख में काफी लचीलापन देखने को मिल रहा है। पूर्व में केंद्र की सरकारों से दूरी बनाकर रखने वाली जयललिता इस बार भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के प्रति काफी नरम रुख अपनाए हुए हैं। चुनावों में जीत दर्ज करते ही उन्होंने यह कहकर इस बात के संकेत दिए थे कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अम्मा को भी भा रही केंद्र सरकार से नजदीकियां

Jayalalithaa's proximity growing with the NDA

अपने प्रशंसकों में अम्मा के रूप में विख्यात जयललिता के इस बदलते रुख की वजह ये भी है कि चुनावों में किए गए भारी भरकम वादों के लिए उन्हें केंद्र सरकार की मदद की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में वह हर हाल में केंद्र सरकार से बनाकर रखना चाहती हैं, इसी कड़ी में माना जा रहा है कि जल्द ही वह दिल्‍ली आकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। 

लोकसभा में जयललिता के कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा 37 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं। 49 सांसदों के साथ वो सबसे बड़ी क्षेत्रीय ताकत हैं, ऐसे में वो एनडीए के पाले में जाती हैं तो उनका साथ केंद्र में भाजपा और राजग की ताकत को और बढ़ा सकता है। 

एआईडीएमके के राजग के साथ आने की संभावना इसलिए भी अधिक है क्योंकि तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और डीएमके साथ मिलकर लड़े थे। ऐसे में फिलहाल कांग्रेस उनके लिए अछूत ही है। लेफ्ट और तीसरा मोर्चा अभी इस हैसियत में ही नहीं है कि कोई उसके साथ लगने की गलती करेगा। वहीं जयललिता का साथ भाजपा के लिए काफी राहत भरा होगा। 49‌ सांसदों का साथ पाकर राजग विपक्षी दलों के हमलों को संसद और उसके बाहर आसानी से ध्वस्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed