{"_id":"5899a4124f1c1b7e0b378ad7","slug":"jayalalithaa-may-have-been-murdered-says-aiadmk-leader-pandian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. के बयान से अलग AIDMK नेता ने कहा, हो सकता है जयललिता का मर्डर हुआ हो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डॉ. के बयान से अलग AIDMK नेता ने कहा, हो सकता है जयललिता का मर्डर हुआ हो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
जयललिता
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु के कई कई दिनों बाद भी मौत के कारणों पर जमकर बयानबाजी हो रही है। जयललिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जहां इसे ब्लड इंफेक्शन से हुई मौत बताया, वहीं एआईएडीएमके के एक नेता ने मौत पर सवाल खड़ा किया है।
पूर्व स्पीकर पीएच पांडियन और उनके बेटे मनोज पांडियन ने शशिकला को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हो सकता है कि जयललिता की हत्या की गई हो। उन्होंने जयललिता के अस्पताल में इतने दिनों तक भर्ती होने और मौत को रहस्यमयी बताते हुए जांच की मांग की है।
दोनों नेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर जयललिता की नियुक्ति और अंतरिम पार्टी महासचिव पद संभालने को बकवास करार दिया है।
मनोज पांडियान ने कहा कि शशिकला का चुनाव पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने मांग की कि उनकी मौत की जांच कर रहे कमिशन की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तबतक शशिकला की पदोन्नति नहीं होनी चाहिए।

Trending Videos
जयललिता
- फोटो : self
जयललिता की मौत की जांच की मांग करते हुए पांडियन ने कहा कि हो सकता है उनकी मौत में धीमे जहर का प्रयोग किया गया हो। उन्होंने निष्पक्ष संस्था से जांच की मांग की।
वहीं, पांडियन के बेटे ने कहा कि अस्थायी महासचिव का कोई मतलब नहीं है। उनके पास कोई ऐसा अधिकार नहीं होता है, जिससे पिछली महासचिव द्वारा नियुक्त पार्टी पदाधिकारी को हटा दिया जाए।