फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jayalalithaa death apollo seeks new probe panel points out errors in medical records

जयललिता मौत मामला: अपोलो ने जांच समिति से चिकित्सकों का विशेषज्ञ पैनल बनाने का किया अनुरोध

Sat, 29 Dec 2018 05:48 PM IST
संदीप भट्ट चेन्नई, भाषा
चेन्नई, भाषा Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 29 Dec 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
jayalalithaa death apollo seeks new probe panel points out errors in medical records
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के निधन की जांच कर रहे आयोग से अपोलो अस्पताल ने एक अनुरोध कर कहा कि इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिये वह भारी भरकम चिकित्सा दस्तावेजों के निरीक्षण के लिये विशेषज्ञों की मदद ले। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के दौरान चिकित्सा शब्दावली की गलतियों का जिक्र करते हुए अस्पताल ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति ए अरुमुगास्वामी आयोग से चिकित्सकों का एक विशेषज्ञ पैनल बनाने का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों समेत गवाहों के बयान आयोग द्वारा तमिल में दर्ज किये गए थे। अस्पताल ने कहा कि त्रुटियों में एक बैक्टीरिया ‘‘इंटरोकोक्कस’’ को आयोग द्वारा ‘‘इंडोकार्डाइटिस’’ (अंतर्हृदकला और हृदय के वाल्व में सूजन) के तौर पर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के समक्ष अस्पताल का पक्ष रख रहीं वकील मैमूना बादशाह ने कहा, ‘‘...जहां तक चिकित्सा शब्दावली का सवाल है उसमें कई गलतियां हैं। अंग्रेजी से शब्दावली का तमिल में अनुवाद बड़ी चुनौती साबित होने जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बयानों में गलतियां बड़ी चीज है और इससे मायने पूरी तरह बदल जाते हैं। याचिका में इन गलतियों को रेखांकित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed