{"_id":"62903bf8cea2fe0dc4561b3f","slug":"jawaharlal-nehru-death-anniversary-today-congress-president-sonia-gandhi-and-others-paid-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Fri, 27 May 2022 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 May 2022 10:38 AM IST
सार
पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनकी समाधि शांति वन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 3259 दिन जेल में यातना सही। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के योगदान को देश याद कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पंडित नेहरू को एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक देशभक्त कहा।#WATCH दिल्ली: ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/0jdvmbZPrE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, उनके निधन के 58 साल बाद, हमारे देश के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने पहले थे। उन्होंने कहा, भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।