{"_id":"57af94764f1c1b502dee4bf6","slug":"jawahar-park-episode-came-about-after-ramvriksh-bnenga-lohia-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष प्रकरण के बाद चर्चा में आया जवाहर बाग बनेगा लोहिया पार्क","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामवृक्ष प्रकरण के बाद चर्चा में आया जवाहर बाग बनेगा लोहिया पार्क
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sun, 14 Aug 2016 05:07 AM IST
विज्ञापन
mathura
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
हिंसा के लिए सुर्खियों में आए जवाहर बाग की सूरत बदलने के लिए इसे लखनऊ स्थित लोहिया पार्क की शक्ल दी जानी है। इसका प्लान तैयार हो चुका है। अब प्रस्तावित प्लान को कार्य रूप प्रदान करने के लिए जायजा लेने 16 अगस्त को प्रमुख सचिव उद्यान मथुरा आ रहे हैं।
विज्ञापन
दो जून की घटना ने धर्म और आस्था की नगरी को जवाहर बाग हिंसा के रूप में सुर्खियों में ला दिया। इस घटना के बाद जवाहर बाग आम लोगों की चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
हालांकि ढाई माह के गुजरे वक्त ने इस चर्चा को काफी हद तक विराम दे दिया है। फिर भी अखिलेश सरकार इस स्थल की पहचान अब खूबसूरती के लिए कराना चाहती है।
विज्ञापन
इसीलिए जवाहर बाग को लोहिया पार्क बनाने की कसरत की जा रही है। इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए 30 अगस्त को शिलान्यास होना है।
इससे पहले ही 16 अगस्त को प्रमुख सचिव उद्यान एन शुक्ला और निदेशक उद्यान मिस्टर जोशी मथुरा आ रहे हैं।