फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Javed Akhtar and GVL Narasimha Rao lock horns over acquittal of Mecca Masjid blast suspects

मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में आरोपियों की रिहाई के बाद जावेद अख्तर और भाजपा प्रवक्ता भिड़े

Wed, 18 Apr 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar and GVL Narasimha Rao lock horns over acquittal of Mecca Masjid blast suspects
जावेद अख़्तर
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने मक्का मस्जिद केस में सभी अभियुक्तों के बरी हो जाने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कड़ी आलोचना की है। जिसके जवाब में बीजेपी नेता और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने जावेद अख्तर पर पलटवार करते हुए जावेद अख्तर से पूछा कि क्या 'हिंदू टेरर' शब्द का इजाद उन्होंने किया था। 
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर 10 साल पुराने ब्लास्ट केस में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में नाकाम रहने पर देश की प्रतिष्ठित आतंकरोधी जांच एजेंसी की खिल्ली उड़ाई। 
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने सुबह ट्वीट किया, "मिशन पूरा हुआ! मक्का मस्जिद केस में मिली अपार सफलता के लिए एनआईए को मेरी ओर से बधाई। अब दो अलग समुदायों में होने वाली शादियों की जांच करने के लिए उनके पास समय ही समय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भूतपूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर का इशारा हादिया केस की तरफ था, जहां एक हिंदू महिला की मुस्लिम पुरूष से की गई शादी की जांच एनआईए संभावित आतंकी एंगल से कर रही है।

बॉलीवुड लेखक की खिल्ली को नजरअंदाज करते हुए बीजेपी नेता राव ने अख्तर को जमकर लताड़ा और पूछा कि, क्या उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से "हिंदू आतंक" शब्द को गढ़ा था। 

राव ने ट्वीट में कहा, "जावेद जी, काश आपने इतनी ईमानदारी होती कि आप 'हिंदू आतंक' शब्दावली के लिए कांग्रेस की निंदा कर पाते। लगता है कि आप राहुल गांधी के डर से एक काल्पनिक पटकथा लिख रहे हैं, जैसा कि आपने बहुत सी फिल्मों के लिए बखूबी लिखते रहे हैं। या फिर 'हिंदू आतंक' भी आपके दिमागी की उपज है जैसा कि कथित तौर पर 'मौत का सौदागर' आपका आइडिया था। 

 

भाजपा प्रवक्ता ने उन रिपोर्ट की ओर इशारा कर रहे थे कि प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कुख्यात 'मौत का सौदागर' बयान अख्तर ने लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed