फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jat and Dalit conflicts for Withdrawing cash from ATMs, six injured

एटीएम से पैसे निकालने को लेकर जाट और दलितों में संघर्ष, गोलियां चली, छह घायल

Sun, 01 Jan 2017 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मोरना (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला ब्यूरो/ मोरना (मुजफ्फरनगर) Updated Sun, 01 Jan 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
 Jat and Dalit conflicts for Withdrawing cash from ATMs, six injured
भोकरहेडी में प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
यूपी के मुजफ्फरनगर के मोरना में शनिवार को एटीएम लाइन खड़े में जाट और दलित समाज के युवकों में मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलीं। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया वहीं संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने से कस्बे में अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दलितों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर एसपी क्राइम और एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

        
भोकरहेड़ी बस अड्डे पर एसबीआई का एटीएम है। शनिवार को भोकरहेड़ी के रहने वालों की एटीएम से पैसे निकालने को लेकर लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइन में दलित समाज से सुशील खड़ा था। उसके पीछे जाट समाज के तीन-चार युवक भी खड़े थे। किसी बात को लेकर सुशील की जाट समाज के युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी पर दलित युवकों ने जाट समाज के रामबीर को पीट दिया। जाट समाज के लोगों ने फोन करके अन्य युवकों को बुला दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दलित पक्ष से रक्षपाल पुत्र सत्यपाल घायल हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलने लगी। गोली चलने से कस्बे में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से जाट समाज का अंकित पुत्र जगपाल और हमले में प्रविंद्र पुत्र जयपाल, अभिषेक पुत्र हरेंद्र और देवेंद्र पुत्र बलजोर घायल हो गए। इस घटना से दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ पहुंचे।


तनाव को देखते हुए थाना छपार, ककरौली, मीरापुर, रामराज, जानसठ, सिखेड़ा सहित भारी पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर दलितों ने हमलावरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दलितों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हो गई। सीओ अकील अहमद ने दलितों को बमुश्किल समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed