फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan says, all countries are trying to resolve concerns of India on RCEP

आरसीईपी पर सभी देश भारत की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रयासरत : जापान

Mon, 02 Dec 2019 01:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Dec 2019 01:02 AM IST
सार

  • टू प्लस टू वार्ता के बाद जापान के विदेश मंत्रालय का बयान 
  • भारत ने आरसीईपी के मौजूदा प्रारूप पर असंतोष जताया था
  • साथ ही भारत ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया था

विज्ञापन
Japan says, all countries are trying to resolve concerns of India on RCEP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने के फैसले पर जापान ने कहा कि इसमें शामिल सभी देश नई दिल्ली की चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्षों तक चली लंबी बातचीत के बाद भारत ने पिछले महीने आरसीईपी समझौते के मौजूदा प्रारूप पर असंतोष जताते हुए इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


भारत के साथ पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के एक दिन बाद रविवार को जापान के विदेश मंत्रालय ने यह बयान दिया। मंत्रालय के डिप्टी प्रेस सचिव अत्सुशी कैफू ने कहा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी और रक्षामंत्री तारो कोनो के साथ हुई बैठक में आरसीईपी को लेकर भारत के रुख से अवगत कराया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी 16 देश भारत से जुड़े मुद्दों का संतोषजनक हल निकालने को काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या जापान भारत के समूह में शामिल होने को लेकर आशान्वित है, तो कैफू ने कहा कि आरसीईपी समझौते पर संयुक्त बयान में भी उल्लेख किया गया था सभी देश लंबित मुद्दों को हल करने को मिलकर काम करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद 

कैफू ने कहा, जापान ने कश्मीर की स्थिति को बेहद ध्यान से देखा है। मुझे नहीं पता कि बैठक में मंत्रियों के बीच इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई या नहीं, लेकिन हम कश्मीर मुद्दे पर भारत पाक के बीच मतभेदों से हम अवगत हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बातचीत के जरिये मुद्दे को हल कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को भारत और जापान के रक्षामंत्री और विदेश मंत्री के बीच हुई टू प्लस टू वार्ता में दक्षिण चीन सागर, कश्मीर सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

समुद्री सुरक्षा से समझौता नहीं 

दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दबदबे पर कैफू ने कहा कि जापान समुद्री सुरक्षा व अन्य मुद्दों से समझौता नहीं करेगा। क्षेत्र में नेवीगेशन और ओवर फ्लाइट स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए। श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कैफू ने कहा कि समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए श्रीलंका महत्वपूर्ण देश है और जापान भी उसके साथ सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 

अरुणाचल में प्रोजेक्ट पूरे करने पर बातचीत 

अरुणाचल प्रदेश में भारत के साथ मिलकर परियोजनाएं पूरी करने के सवाल पर कैफू ने कहा कि जापान उत्तर पूर्व क्षेत्र में कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पूरा करने को उत्सुक है। इसको लेकर भारत के साथ चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि चीन अरुणाचल में किसी भी विदेशी फंड से बनने वाले प्रोजेक्ट का विरोध करता रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed