{"_id":"66787102b415c69c0a0fff5a","slug":"japan-sanctions-bengaluru-based-tech-firm-for-helping-russia-evade-trade-restrictions-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanction: जापान ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, रूस को दंडात्मक आर्थिक उपायों से बचने में मदद करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanction: जापान ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, रूस को दंडात्मक आर्थिक उपायों से बचने में मदद करने का आरोप
Mon, 24 Jun 2024 12:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
योको कामिकावा
- फोटो : ani
जापान ने बंगलूरू स्थित एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी पर प्रतिबंध लगा गया है। जापान ने यह कार्रवाई रूस को दंडात्मक आर्थिक उपायों से बचने में मदद करने के आरोप में की है। इसके अलावा जापान ने चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात देशों की कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिबंध की जानकारी
जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा, यह दंडात्मक कार्रवाई विदेशी व्यापार अधिनियम के तहत की गई है। जापान ने भारतीय कंपनी का नाम उन कंपनियों की सूची में रखा है, जिन्हें जापानी सरकार से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जापनी प्रधानमंत्री ने जी-7 में कही थी प्रतिबंध लगाने की बात
पिछले हफ्ते, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में कहा था कि उनकी सरकार उन कंपनियों और समूहों पर प्रतिबंध लगा रही है, जो रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहे हैं। जापान ने पहले ही कई रूसी कंपनियों पर दंडात्मक उपाय लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन पर आक्रमण के लिए जी-7 समूह ने रूस की संपत्ति जब्त करने सहित उसके खिलाफ कई दंडात्मक प्रतिबंध लगाए हैं।