फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan nuclear plant threatens radioactive waste on Indian sea coast

जापान के परमाणु संयंत्र से भारतीय समुद्री तटों पर रेडियोएक्टिव कचरे का खतरा

Thu, 19 Nov 2020 03:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Nov 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
Japan nuclear plant threatens radioactive waste on Indian sea coast
फुकुशिमा का परमाणु संयंत्र (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

जापान के एक निर्णय के कारण भारतीय समुद्री तटों पर रेडियोएक्टिव कचरे के प्रदूषण का खतरा पैदा हो गया है। जापान ने 2011 की सुनामी में नष्ट हो चुके फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के रेडियोएक्टिव दूषित जल को 2022 से धीरे-धीरे करते हुए समुद्र में बहा देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय करीब एक साल लंबी बहस के बाद गत 16 अक्तूबर को लिया गया है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे एक गलत मिसाल कायम होगी और विश्व के विभिन्न हिस्सों मानवीय और समुद्री जीवन पर इसका घातक असर देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि परमाणु जल में सीजियम, ट्राइटियम, कोबाल्ट और कार्बन-12 जैसे रेडियोएक्टिव आइसोटॉप्स समेत भारी मात्रा में प्रदूषक मौजूद होंगे, जिनके विघटन में 12 से 30 साल तक का समय लगेगा। यह अपने संपर्क में आने वाली हर चीज को तत्काल नष्ट कर देंगे और मत्स्य उद्योग से जुड़ी अर्थव्यवस्था को संकट में डालने के साथ ही कैंसर समेत विभिन्न प्रकार की बीमारियों के स्पेक्ट्रम को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन



भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक (स्वास्थ्य विज्ञान) एके सिंह के मुताबिक, यह पहला मौका होगा, जब समुद्र में भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव पानी छोड़ा जाएगा और यह दूसरों को इसका अनुसरण करने के लिए गलत उदाहरण बन सकता है। मानव नस्ल के अस्तित्व के लिए पर्यावरण व स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं बेहद अहम हैं। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वैश्विक स्तर पर बहस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जापानी अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में परमाणु जल को छोड़ने से पहले उसका असर कम किया जाएगा और उसमें केवल ट्राइटियम की उपस्थिति होगी, लेकिन इस मुद्दे पर नजर रख रहे अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे होने वाले खतरे को कम नहीं आंकना चाहिए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सहायक प्रोफेसर (एनिस्थीसिया व क्रिटिकल केयर) डॉ. युद्धवीर सिंह का कहना है कि खतरा इस बात पर निर्भर करेगा कि परमाणु जल में प्रदूषक कितनी मात्रा में हैं और उनकी प्रकृति क्या है। सभी तरह के रेडियोएक्टिव आइसोटॉप लंबे समय तक शरीर में मौजूद रहने पर कैंसर का कारण बन सकते हैं।

रूस के चेरनोबिल में भी परमाणु लीक दुर्घटना के 20 साल बाद भी थायराइड कैंसर देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा, यदि एक बार समुद्र में परमाणु जल छोड़ दिया गया तो उसके बाद मेरी सलाह तटीय इलाकों से दूर रहने और समुद्री खाने का पूरी तरह त्याग कर देने की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस सारे मामले में सबसे ज्यादा खतरे में दक्षिण एशियाई देशों के नागरिक रहेंगे।

सेफकास्ट और ग्रीनपीस समेत कई संगठनों और पर्यावरणविदों ने फुकुशिमा संयंत्र की संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टेप्को) से परमाणु जल को छोड़ने के बजाय ज्यादा स्टोरेज टैंक बनाकर अपने पास सुरक्षित रखने की अपील की है। ग्रीनपीस ने कहा है कि यदि यह पानी पिया गया तो मानवीय डीएनए में बदलाव आ सकता है।


चेरनोबिल के बाद दूसरा सबसे बड़ा परमाणु हादसा था फुकुशिमा
जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाके में 11 मार्च, 2011 को 9.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के कारण 15 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें समुद्र में उठी थीं। इन लहरों ने 5306 मेगावाट क्षमता वाले फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को नष्ट कर दिया था। यह इतिहास में रूस के चेरनोबिल में 1986 में हुए हादसे के बाद परमाणु ऊर्जा उत्पादन की दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना थी। दुर्घटना के बाद रिएक्टर में 1000 से ज्यादा टैंकों से छोड़े गए 12 लाख टन रेडियोएक्टिव दूषित जल के कारण फुकुशिमा के आसपास का बहुत बड़ा समुद्री इलाका बंद करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed