फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan may cut price to ink aircraft deal with India

भारत से दोस्ती की खातिर एयरक्राफ्ट डील की कीमत घटाएगा जापान

Sun, 11 Sep 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
Japan may cut price to ink aircraft deal with India
पीएम मोदी और शिंजो अबे - फोटो : getty images
भारत से दोस्ती की खातिर जापान शिनमायवा यूएस-2 सर्च एंड रेस्क्यू एयरक्राफ्ट की डील में कीमत कम करने पर गौर कर सकता है। जापान ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह भारत को महत्वपूर्ण दोस्त मानता है। जापान की ओर से यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारत के साथ उसकी एयरक्राफ्ट डील रद्द हो सकती है। 
विज्ञापन


जापान के रक्षा मंत्रालय के सूत्र के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया है ‌कि भारत का यह मित्र राष्ट्र 1.6 अरब डॉलर की एयरक्राफ्ट डील की कीमत कम करने पर गौर कर सकता है। सूत्र ने कहा,'अगर यह एग्रीमेंट हो जाता है तो यह चीन के लिए एक संदेश होगा कि जापान और भारत के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग मजबूत है।
विज्ञापन

जापान और भारत के साथ चीन का सीमा विवाद चल रहा है। दोनों ही देश की चीन के आक्रामक तेवरों से परेशान हैं।'

जापान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, 'भारत के साथ कीमतों को लेकर बातचीत चल रही है। कीमतों का निर्धारण कई कारकों पर है। हम यह आर्थिक लाभ के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि हमारी भारत के साथ दोस्ताना संबंध हैं। जहां तक संभव होगा डील में कीमत कम करने पर गौर कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान के यह एयरक्राफ्ट फौरन उड़ान भर सकते हैं

Japan may cut price to ink aircraft deal with India

जापान को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी जब इस साल के अंत में जापान की यात्रा पर आएंगे तो डील कुछ आगे बढ़ेगी। जापान के यह एयरक्राफ्ट फौरन उड़ान भर सकते हैं, इसलिए इन्हें अंडमान निकोबार में तैनात किया जा सकता है। जापान ने 1967 में खुद पर हथियारों का निर्यात न करने के लिए प्रतिबंध लगाया था, जिसे उसने 2014 में हटा लिया था। जापान के प्रतिबंध हटाने के बाद भारत पहला देश है जो रक्षा उपकरण खरीद रहा है। 

पिछले साल सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बीच रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए समझौता हुआ था। दोनों ने भारत और जापान के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed