फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan becomes second Quad partner to sign semiconductor pact with India

Semiconductor: सेमीकंडक्टर के लिए भारत-जापान के बीच हुआ समझौता, अमेरिका के बाद बना दूसरा क्वाड साझेदार

Thu, 20 Jul 2023 10:25 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जापान और भारत ने सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण, उपकरण पर अनुसंधान करने, कौशल विकसित करने और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती लाने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
Japan becomes second Quad partner to sign semiconductor pact with India
अश्विनी वैष्णव और यसुतोषी निशिमुरा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। - फोटो : PTI

विस्तार

सेमीकंडक्टर परिवेश के संयुक्त विकास और अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए जापान ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसी के साथ जापान इस क्षेत्र में समझौता करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा क्वाड साझेदार बन गया है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत और जापान ने अनुसंधान एवं विनिर्माण सहित सेमीकंडक्टर परिवेश विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, जापान और भारत ने सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण, उपकरण पर अनुसंधान करने, कौशल विकसित करने और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती लाने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वैष्णव ने कहा कि दोनों देश एक ‘कार्यान्वयन संगठन’ बनाएंगे जो सरकारों और उद्योगों के बीच सहयोग से काम करेगा।
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा, हर कोई एक लचीला अर्धचालक आपूर्ति श्रृंखला चाहता है और इसमें भारत और जापान बहुत महत्वपूर्ण साझेदार हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अमेरिका की बेहद सफल राजकीय यात्रा को आगे बढ़ाता है, जहां कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह आज अन्य देशों के साथ सहयोग में प्रतिबिंबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लगभग 100 सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्रों के साथ जापान सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र वाले शीर्ष पांच देशों में से एक है। वैष्णव ने कहा, सेमीकंडक्टर उद्योग मौजूदा 650 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का उद्योग बन जाएगा। इसके लिए बड़ी मात्रा में प्रतिभाओं की आवश्यकता होगी और दुनिया में कई स्थानों पर महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। जापान भारत को एक साझेदार के रूप में देखता है जहां गुण-संपन्न शक्तियों का उपयोग किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि जापान में ऐसी कंपनियां हैं जो सेमीकंडक्टर वेफर्स, रसायन और गैसों, लेंस के कच्चे रूप के वैश्विक लीडर हैं, जिनका उपयोग चिप निर्माण उपकरण, डिस्प्ले प्रौद्योगिकियों आदि में किया जाता है। वैष्णव ने कहा, अगर हम इस बेस को भारत में ला सकें तो यह एक बड़ा मील का पत्थर होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में सहयोग के लिए जापान के समर्थित सेमीकंडक्टर उद्योग निकाय रैपिडस के साथ चर्चा शुरू कर दी है।


चीन द्वारा महत्वपूर्ण अर्धचालक तत्वों गैलियम और जर्मेनियम के निर्यात को प्रतिबंधित करने के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि इस कदम का बहुत कम प्रभाव है क्योंकि दुनिया में इन महत्वपूर्ण तत्वों के कई और स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed