फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   January is expected to be very cold and wet

जनवरी में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार

Sun, 01 Jan 2017 04:57 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Sun, 01 Jan 2017 04:57 AM IST
विज्ञापन
January is expected to be very cold and wet

असामान्य रूप से नवंबर और दिसंबर का महीना गर्म रहने के बाद अब जनवरी में कड़ाके की ठंड और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण जनवरी में ठंड और बारिश होगी। उत्तर भारत में बारिश और हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 7 जनवरी के बीच एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सामान्य से भारी हिमपात होने के आसार हैं। उसी दौरान हरियाणा में चक्रवात के कारण 6 से 10 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में सप्ताहांत में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

 
मौसम की जानकारी देने वाली एक निजी एजेंसी स्काईमेट के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 2-3 जनवरी तक गंगा के तटवर्ती इलाकों में करीब 255 मिलियन हेक्टेयर भूभाग पर कोहरा रह सकता है। वहीं बिहार और झारखंड में भी 1-2 तारीख को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्से में घना कोहरा और ठंड का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलावत के मुताबिक 17-20 के बीच दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है। उस दौरान महाड़ी इलाकों में सामान्य हिमपात और बारिश हो सकती है। आखिरी विक्षोभ 27 से 29 को बनेगा और उस दौरान पंजाब हरियाणा में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने इस बार शरद ऋतु के गर्म होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed