{"_id":"5b0b00804f1c1bf56e8b4fb3","slug":"jammu-kashmir-terrorist-attack-on-pulwama-s-kakpora-army-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारतीय सेना के कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, हमले में जवान शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K: भारतीय सेना के कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, हमले में जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 May 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार देर रात आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर देर रात आतंकियों ने हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमला होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
इसके बाद आतंकी भाग निकले। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान नागरिक बिलाल अहमद गनेई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। नरवा काकपोरा का बिलाल सूमो ड्राइवर था।
विज्ञापन
बता दें कि गत शुक्रवार को कुलगाम जिले में 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। रमजान में केंद्र सरकार की ओर से सीजफायर की घोषणा के बाद भी आतंकियों की ओर से हमले थम नहीं रहे हैं। 16 मई को घोषणा के बाद से अब तक लगभग डेढ़ दर्जन घटनाओं को आतंकी अंजाम दे चुके हैं।