फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu kashmir should have been anticipated after the rise of the Taliban in Afghanistan: Manish Tewari

मनीष तिवारी बोले: जम्मू-कश्मीर में आम लोगों की हत्याओं का अफगानिस्तान में तालिबान राज से है लिंक

Mon, 18 Oct 2021 05:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

रविवार को मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा है। अब कश्मीर में निर्दोषों की हत्या पर उनका ये बयान आया है। 

विज्ञापन
Jammu kashmir should have been anticipated after the rise of the Taliban in Afghanistan: Manish Tewari
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या को अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने से जोड़ा है। तिवारी ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दो महीने हो चुके हैं। न केवल दक्षिण एशिया में बल्कि सबसे बड़े मध्य पूर्वी क्षेत्र में हर कट्टरपंथी और चरमपंथी संगठनों को इस घटना ने उत्साहित किया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, हम आज कश्मीर में हत्याओं का जो दौर देख रहे हैं, उसका अनुमान अफगानिस्तान में तालिबान के उदय के बाद ही लगा लेना चाहिए था। 

दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा 
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों और जम्मू कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या और जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पहले भी सवाल उठाए थे। रविवार को मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष तिवारी ने ट्वीट किया था- क्या कश्मीर में हो रही गैर-मुसलमानों की हत्या, बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या और पुंछ में 9 जवानों की शहादत के बीच कोई लिंक है? शायद ऐसा है। दक्षिण एशिया में एक बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed