फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir: Sepoy Bikas Gurung lost his life during ceasefire violation by Pakistan

जम्मू-कश्मीर: नमाज के बाद अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सेना पर किया हमला, एक नागरिक की मौत,जवान शहीद

Sat, 16 Jun 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Updated Sat, 16 Jun 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Sepoy Bikas Gurung lost his life during ceasefire violation by Pakistan
पत्थरबाजी

एक तरफ जहां इस समय पूरा देश ईद की खुशी मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता हुआ नहीं दिख रहा है। ईद के मौके पर भी वह सीमा पर शांति नहीं चाहता है। इसी का नतीजा है कि जम्मू और कश्मीर के अअरनिया के चिनाज पोस्ट पर सुबह के 3.35 बजे पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपर के दो राउंड फायर किए गए जबकि सुबह के 4.10 बजे पाक की तरफ से जरोयाल पोस्ट से पितल पोस्ट पर एमएमजी के दो राउंड फायर किए गए। दोनों पोस्टों पर तैनात जवानों ने जवाबी कार्यवाही की। फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने से सिपाही बिकास गुरुंग शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक श्रीनगर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव कर दिया। उन्होंने आजादी के नारे लगाए और आईएसआईएस के झंडे फहराए गए।
विज्ञापन


जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों को प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने हवाई फायरिंग की, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। जिसके बाद पत्थरबाजों ने सड़कों पर टायर जलाकर आगजनी की। इस मामले में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक नागरिक की मौत हो गई है। जिसकी पहचान अनंतनाग के शीराज अहमद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की मौत के बाद घाटी में तनाव का माहौल है। इसके अलावा भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा करके गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गूसू गांव में छोड़ दिया। जिसके बाद उनके पिता ने भारत सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि या तो सरकार उनके बेटे को मारने वाले आतंकियों को मार गिराए वरना वह खुद उनसे लोहा लेंगे।

इसके अलावा सीमा सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर की चक्का फकीरा पोस्ट के पास बीती रात को पाकिस्तान के दो नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान सोहेल कुमार पुत्र मोहमम्द शरीफ निवासी चमाना कलां तहसील जफरवाल, जिला सियालकोट, उम्र 31 साल और दूसरे शख्स की पहचान अहमद पुत्र अल्लारखा निवासी चमाना कलां, उम्र 22 साल के तौर पर हुई है। इनके पास से पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। सुरक्षाबल के अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं कि आखिर वह कैसे क्षेत्र में पहुंचे।

पंथाचौक पर सुरक्षाबलों पर हमला 

Jammu Kashmir: Sepoy Bikas Gurung lost his life during ceasefire violation by Pakistan
attack - फोटो : File Photo
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने श्रीनगर के पंथाचौक पर तैनात सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी को पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हालांकि जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। गौरतलब है कि ईद के मौके पर शहर के तमाम हिस्सों में काफी भीड़भाड़ थी। जिसका फायदा उठा कर आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed