{"_id":"5cf27846bdec220788128690","slug":"jammu-kashmir-governor-satya-pal-malik-meets-union-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Sat, 01 Jun 2019 08:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 01 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक, अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके ऑफिस में मुलाकात की। शाह से मिलने के बाद मलिक ने कहा कि मैंने उन्हें राज्य में जमीनी हालात, विकास और परिस्थितियों के बारे में उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि हम अमरनाथ यात्रा कराने के लिए तैयार हैं। लोगों के सहयोग से इस साल की अमरनाथ यात्रा भी पिछले साल की तरह सफल होगी।
Jammu & Kashmir Governor Satya Pal Malik: We are prepared for the Amarnath yatra, with people's support it will be successful like the last year. https://t.co/dmoR0ZJ2zM
— ANI (@ANI) June 1, 2019विज्ञापन
बता दें कि अमित शाह ने देश के नए गृहमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। गृहमंत्री के रूप में अमित शाह के सामने कश्मीर एक बड़ी चुनौती है। अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टालरेंस की नीति को नई धार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले पांच सालों में आतंकी व नक्सली हिंसा में काफी कमी आई है, लेकिन उन्हें पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सका है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने दशकों पुरानी इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए शाह पर भरोसा जताया है।