{"_id":"614574798ebc3e3de53d541d","slug":"jammu-and-kashmir-light-infantry-gets-460-soldiers-gets-special-training-to-counter-drone-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग के लिए जांबाज तैयार: जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फ्रेंट्री को मिले 460 जवान, ड्रोन हमले करेंगे नेस्तनाबूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जंग के लिए जांबाज तैयार: जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फ्रेंट्री को मिले 460 जवान, ड्रोन हमले करेंगे नेस्तनाबूद
Sat, 18 Sep 2021 10:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:39 AM IST
सार
ड्रोन हमलों व नई-नई तकनीकी ने सैन्य अभियानों की चुनौती बढ़ा दी है। नए जवानों को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे नई चुनौतियों से निपट सकें।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमापार से हो रहे ड्रोन हमलों को अब करारा जवाब मिलेगा। इन हमलों को नेस्तनाबूद करने की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की होगी। शनिवार को इस इन्फेंट्री में 460 नए जवानों को शामिल किया गया। इन जवानों को इस तरीके से प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे हमलों के नए-नए तरीकों का करारा जवाब दे सकें।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू कश्मरी लाइट इन्फेंट्री के ट्रेनिंग ग्राउंड पर शनिवार को इन जवानों की परेड हुई। परेड का निरीक्षण चेन्नई ट्रेनिंग अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास ने किया।
साइबर सुरक्षा, तकनीकी व नई चुनौतियों के लिए तैयार जवान
लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास ने बताया कि सेना प्रमुख ने ड्रोन हमलों को बड़ी चुनौती के रूप में लिया है। इससे निपटने के लिए भारतीय सेना व जम्मू कश्मीर लाइट इन्फ्रेंट्री पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि भर्ती किए गए नए जवान साइबर सुरक्षा, नई चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन
ड्रोन हमलों के लिए मिली है स्पेशल ट्रेनिंग
एमके दास ने बताया कि जवानों को इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे वे विशेष तौर पर ड्रोन हमले जैसी चुनौतियों से निपट पाए। ड्रोन का संचालन इनके प्रशिक्षण का अहम हिस्सा रहा है।