फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu and Kashmir: Indian army killled ten pakistani rangers and Destroys Posts

भारतीय सेना ने लिया जवान की शहादत का बदला, ढेर किए 10 पाक रेंजर्स

Thu, 04 Jan 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Indian army killled ten pakistani rangers and Destroys Posts

भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया है। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, 24 घंटे से भी कम समय में सेना ने इस जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें कम से कम 10 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि अभीतक सेना और बीएसएफ की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में बीएसएफ ने पाक की दो चौकियों को भी तबाह किया। हालांकि इसमें पड़ोसी मुल्क का कितना नुकसान हुआ है और उसके कुल कितने सैनिक मारे गए हैं इस संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सांबा सेक्टर में बुधवार शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर हमला किया गया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जवान की पहचान कांस्टेबल आर.पी हजारे के रूप में हुई। कुछ दिनों पहले ही पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed