जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद बड़ा ऑपरेशन चलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने छतपोरा इलाके में एक रिहायशी इमारत में छिपे 3 स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद दोपहर दो बजे से ऑपरेशन चलाया जा रहा ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
इस बीच, इलाके में भारी हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसके बाद यहां इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई और साथ ही प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए आंसू गैस का सहारा लिया गया। इससे पहले, सेना ने इलाके को खाली करा दिया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के थुम्मा गांव में कासो चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। आपरेशन शुरू करने में कुछ देर हुई क्योंकि घर के भीतर आतंकियों ने नागरिकों को बंधक बना लिया था।
#Visuals from Pulwama: Encounter between security forces still underway. Three local terrorists have been killed in the encounter. #JammuAndKashmir (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/3FAIU73jF8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 29, 2018
उल्लेखनीय है कि दूसरी तरफ शोपियां के अहगाम में आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रही सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले मे एक जवान घायल हो गया। वहीं, कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। यह हमले ऐसे वक्त में हुए हैं जब राज्य में अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शोपियां के अहगाम में सेना की एक पट्रोलिंग पार्टी गश्त पर निकली हुई थी। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। बता दें कि कुपवाड़ा में काफी समय से आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, सेना ने 10 जून को उनको मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी सभी साजिशों को नाकाम किया था। उस दौरान 6 आतंकी मार गिराए गए थे।
पिछले दिनों ईद की छुट्टी पर घर जा रहे राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकियों ने अगवा किए जाने के बाद मार दिया था। इसके बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान एकतरफा संघर्ष विराम के कारण आतंकवादियों के खिलाफ बंद हुआ ऑपरेशन ऑल आउट दोबारा और दुगुनी ताकत से शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
बताते चलें कि पत्रकार शुजात बुखारी और सेना के जवान औरंगजेब की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के बाद बदली परिस्थितियों के बीच बुधवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के घेरे में रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 1904 श्रद्धालु हैं, जिनमें 1554 पुरुष, 320 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।