फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu and Kashmir: Encounter started between security forces and militants in Anantnag

आईएसजेके सरगना सहित अनंतनाग में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

Fri, 22 Jun 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Updated Fri, 22 Jun 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encounter started between security forces and militants in Anantnag
फाइल फोटो

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) के सरगना सहित चार आतंकी ढेर हो गए। जिन्हें दाऊद अहमद सोफी, माजीद मंजुर दार, आदिल रहमान भट और मोहम्मद अशरफ ईटू के रूप में पहचाना गया है। इनमें से दाऊद आईएसजेके का प्रमुख था। यह संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षबलों के बीच श्रीगुफवारा में एक गांव में मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने मारे गए एक आतंकवादी की पहचान दाऊद के रूप में की है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने बताया, ‘श्रीगुफवारा में हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। उनका शव बरामद कर लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ समाप्त हो गई है और इसमें एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।  उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की।


उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के निकट युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद झड़पें शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। इसमें कई आम नागरिक घायल हो गए। 

प्रशासन ने घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed