फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and Kashmir Chief Mehbooba Mufti met Rajnath Singh

राजनाथ से मिली महबूबा,एनआईटी में सामान्य हालात बहाल करने की मांग

Tue, 12 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
jammu and Kashmir Chief Mehbooba Mufti met Rajnath Singh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से श्रीनगर के एनआईटी कैंपस के गैर-कश्मीरी छात्रों केलिए महफूज माहौल बनाने को कहा है। तनावपूर्ण माहौल के चलते गैर-कश्मीरी छात्रों के कैंपस छोड़ कर जाने के मद्देनजर गृहमंत्री ने महबूबा से सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाने की जरूरत को तरजीह देने को कहा।

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री पद का भार संभालने केबाद महबूबा मंगलवार को पहली बार राजनाथ सिंह सेमिलने पहुंची थीं।

इस मुलाकात में राजनाथ ने महबूबा को जम्मू-कश्मीर में राज्य पुलिस की महिला बटालियन तैयार करने की हरी झंडी दे दी है। गृहमंत्री ने महबूबा से कहा कि अगर राज्य सरकार महिला बटालियन तैयार करती है तो केंद्र हर तरह से मदद करेगा।
विज्ञापन


बातचीत में राज्य के मौजूदा हालात और आर्थिक पैकेजों केअलावा एनआईटी केमुद्दे पर भी लंबी बातचीत हुई। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राजनाथ ने एनआईटी कैंपस के तनावपूर्ण माहौल पर गंभीर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने कश्मीरी और बाहर के छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की जरूरत को अहम माना। मुलाकात केबाद महबूबा ने कहा कि कैंपस में खराब माहौल के चलते छात्र परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए हैं।


इसी वजह से वह कैंपस छोड़ कर जा रहे हैं। महबूबा ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय मामले को देख रहा है। यह बात गलत है कि छात्र कैंपस बदलने की मांग से चलते श्रीनगर छोड़ कर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed