फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamiat Ulema-e-Hind will give fitness training to more than 10 million Muslim youth in next 10 years

अगले 10 साल में एक करोड़ से ज्यादा मुस्लिम युवाओं को दी जाएगी फिटनेस ट्रेनिंग: जमीयत उलेमा-ए-हिंद

Tue, 17 Sep 2019 06:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 17 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulema-e-Hind will give fitness training to more than 10 million Muslim youth in next 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अगले 10 वर्षों में एक करोड़ से अधिक मुस्लिम युवाओं को फिटनेस ट्रेनिंग दिलाने का लक्ष्य रखा है ताकि समाज सेवा करने के साथ ये युवा जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा भी कर सकें। हाल के कुछ महीनों जमीयत करीब 20 हजार युवाओं को ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण दिला चुका है, जिनमें करीब सात सौ लड़कियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जमीयत ने कुछ वर्ष पहले मुस्लिम समाज के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के मकसद से ‘जमीयत यूथ क्लब’ नामक इकाई का गठन किया था जो ‘भारत स्काउट एंड गाइड’ से संबद्ध है। जमीयत का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक 1.20 करोड़ युवाओं को यह फिटनेस ट्रेनिंग दिलाई जाए।
विज्ञापन


जमीयत यूथ क्लब के प्रभारी कलीमुल्ला कासमी ने बताया, हमारी कोशिश है कि युवा समाज से दूर नहीं जाए और सही रास्ते से भटके नहीं। इस प्रशिक्षण का मुख्य मकसद समाज सेवा से युवाओं को जोड़ना हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2028 तक 1.20 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रशिक्षण का मकसद ‘भीड़ हिंसा’ जैसी घटनाओं की स्थिति में बचाव भी है तो कासमी ने कहा, इसका बुनियादी मकसद समाज सेवा है। लेकिन जरूरत पड़ने पर लोग अपना बचाव भी कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग किसी पर जुल्म करने के मकसद से नहीं, बल्कि सेवा के मकसद से दी जा रही है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तहत पचमढ़ी में जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े हुए पूरे देश से 63 हाफिज, आलिम, कारी, मुफ्ती प्रशिक्षण में शामिल हुए। इनमें जमीयत महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने भी प्रशिक्षण लिया।


फिलहाल मुस्लिम युवाओं के लिए जमीयत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 17 जिलों में चला रहा है। कासमी के मुताबिक अगले कुछ महीनों में इसका विस्तार नौ राज्यों में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed