{"_id":"5bd1906bbdec22693e5a3a4f","slug":"jamal-khashoggi-know-his-indian-connection-through-uncle-adnan-khashoggi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाल खशोगी: यह है पत्रकार का भारतीय कनेक्शन जिसे नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमाल खशोगी: यह है पत्रकार का भारतीय कनेक्शन जिसे नहीं जानते होंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार जमाल खशोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई। उनकी मौत ने अतंरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा है। इसकी एक वजह उनका वाशिंगतटन पोस्ट के लिए लेख लिखना है। उनकी मौत के कारण तुर्की और सऊदी के बीच तनाव बढ़ गया है। जो बात आपको शायद ही पता होगी वह यह कि जमाल अदनान खशोगी के भतीजे थे। अदनान एक अमीर सऊदी हथियारों का डीलर हैं जिनके भारतीय राजनेताओं जैसे कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ चंद्रस्वामी के जरिए करीबी संबंध थे।
विज्ञापन
चंद्रस्वामी कई तत्कालीन भारतीय राजनेताओं के आध्यात्मिक गुरु थे। वहीं वह डोडी अल फायेद के कजिन थे। डोडी की मां अदनान खशोगी की बहन थी। डोडी को प्रिंसेस ऑफ वेल्स, डायना के कथित ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर जाना जाता है। डोडी और डायना दोनों की 1997 में पेरिस में हुई कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि जमाल खशोगी का अपने चाचा के जरिए भारतीय कनेक्शन था। रणनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने कहा, 'अदनान का नाम भारत के कई स्कैंडल में शामिल है।'
विज्ञापन
चेलानी ने कहा कि चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री बनने के बाद खशोगी और उनके संबंध पहले से ज्यादा प्रगाढ़ हुए। अदनान खशोगी 1980 और 1990 के दौरान नियमित अंतराल पर भारत आया करते थे। चंद्रस्वामी ने हथियारों के डीलर से विभिन्न राजनेताओं की पहचान करवाई जिसमें चंद्र शेखर, राजीव गांधी सहित अन्य राजनेता शामिल थे। खशोगी को चंद्रस्वामी अपना गुरु और दोस्त मानते थे। इंडिया टुडे के एक लेख के अनुसार जब खशोगी अपने निजी विमान से दिल्ली आए तो उसे कैलाश नाथ अग्रवाल (मामाजी), चंद्रस्वामी के करीबी, सीबी गौतम, प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सचिव और भाजपा के जेके जैन ने उन्हें माला पहनाई थी।
विज्ञापन