फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jal Jeevan Mission: Water from tap delivered to the homes of five crore rural families of the country in 25 months

जल जीवन मिशन: देश के पांच करोड़ ग्रामीण परिवारों के घर 25 महीने में पहुंचाया नल से जल, 43 फीसदी घरों में मिल रहा है पानी

Tue, 28 Sep 2021 05:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि करीब 25 महीने में ही जलशक्ति मंत्रालय ने राज्यों  के सहयोग से पांच करोड़ नए कनेक्शन देने का आंकड़ा पार कर लिया है। हर कनेक्शन को परिवार के मुखिया के आधार के साथ जिओ टैग भी किया जा रहा है...

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: Water from tap delivered to the homes of five crore rural families of the country in 25 months
नल से पानी से भरतीं महिलाएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन- 'हर घर नल योजना' ने मंगलवार को पांच करोड़ नए ग्रामीण परिवारों के घर में नल से जल पहुंचाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके साथ ही अब देशभर के करीब 8.24 करोड़ ग्रामीण परिवारों (42.83 फीसदी) को उनके घर में पर्याप्त मात्रा में पीने का शुद्ध जल मिलना शुरू हो गया है। देशभर के 919 ब्लॉक के 1.15 लाख गांव 'हर घर जल गांव' बन चुके हैं।

विज्ञापन


15 अगस्त, 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब करीब 3.24 करोड़ परिवारों (करीब 17 फीसदी) को ही उनके घर में पीने का पानी मिल रहा था। इतनी बड़ी संख्या में नए नल कनेक्शन की उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा सकती है क्योंकि विश्व के 206 देशों की तो आबादी भी पांच करोड़ से कम है। ऐसे देशों में स्पेन, युगांडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, नार्थ कोरिया, श्रीलंका, नेपाल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यों के सहयोग से जल जीवन मिशन- हर घर जल योजना के तहत 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के घर पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में हो रहे कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य दिया था, उसको पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन की टीम राज्यों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है। ग्रामीण भारत के हर घर में पीने का शुद्ध पानी मिले, इसके लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं, हम उससे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने आगे कहा है कि आज हम इस बात पर फक्र कर सकते हैं कि करीब 25 महीने में ही जलशक्ति मंत्रालय ने राज्यों  के सहयोग से पांच करोड़ नए कनेक्शन देने का आंकड़ा पार कर लिया है। हर कनेक्शन को परिवार के मुखिया के आधार के साथ जिओ टैग भी किया जा रहा है।

हर घर जल राज्य बनने से सिर्फ 157 कनेक्शन दूर हरियाणा

जल जीवन मिशन- हर घर नल के तहत गोवा, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, दादर नागर हवेली एंड दमन दीव ने हर घर जल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि पहले ही हासिल कर ली है। उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा भी इस सूची में शामिल हो जाएगा। हरियाणा के 22 में से 21 जिले पहले ही हर घर जल के लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं। हरियाणा के मेवात जिले में सिर्फ 157 ग्रामीण घर में कनेक्शन और उससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने का काम चल रहा है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरियाणा सरकार और वहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। हरियाणा ने जल जीवन मिशन के तहत मार्च, 2022 तक हर घर नल पहुंचाने का लक्ष्य रखा था लेकिन करीब छह महीने पहले ही इस उपलब्धि को हासिल करने के करीब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed