फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jal doot will provide cold water to travellers and will tell them ways to avoid heat stroke

Jal Doot: जल दूत यात्रियों को पिलाएंगे ठंडा पानी, लू से बचने के बताएंगे उपाय

Tue, 20 May 2025 10:05 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 20 May 2025 10:05 PM IST
सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नेहरू प्लेस के बस टर्मिनल पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर और 'जलदूत' पहल की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह योजना 'दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025' के अंतर्गत शुरू की गई है।

विज्ञापन
Jal doot will provide cold water to travellers and will tell them ways to avoid heat stroke
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह - फोटो : एक्स-@drpankajbjp

विस्तार

दिल्ली सरकार ने गर्मी के दिनों में यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने के लिए 'जल दूत' योजना की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत दिल्ली के 500 प्रमुख बस स्टॉप पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर के जरिए यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा देने के लिए इन बस स्टॉप पर जल दूत उपलब्ध रहेंगे। वे यात्रियों को लू से बचने के उपाय भी बताएंगे। यदि कोई यात्री बस स्टॉप पर यात्रा के दौरान बीमार होता है तो वे उन्हें अस्पताल भी पहुंचाएंगे। दिल्ली सरकार की इस योजना की काफी सराहना हो रही है।    
विज्ञापन


मंत्री ने की शुरुआत
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नेहरू प्लेस के बस टर्मिनल पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर और 'जलदूत' पहल की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह योजना 'दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025' के अंतर्गत शुरू की गई है। इस योजना में दिल्ली के 14 बस टर्मिनल पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 500 से ज़्यादा बस स्टॉप पर ‘जल दूत’ वॉलंटियर्स तैनात किए जा रहे हैं, जो यात्रियों को जल सेवा देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, इस योजना के तहत 'जल दूतों' की तैनाती करना एक अहम कदम है। ये ‘जल दूत’ प्रशिक्षित वॉलंटियर्स हैं जो अपने साथ पानी के कंटेनर लेकर चलेंगे और जरूरतमंद यात्रियों को पानी देंगे और उन्हें गर्मी से राहत दिलाएंगे। दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025 के तहत ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा बस स्टॉप पर लू से बचाव के उपाय बताने वाले पोस्टर और पंपलेट लगाए जा रहे हैं। ‘जल दूत’ न केवल पानी देंगे, बल्कि लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed