{"_id":"58af18ff4f1c1b0511b235ab","slug":"jaitley-says-congress-has-become-a-crowd-around-a-fading-dynasty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर जेटली का वार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर जेटली का वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में पार्टी के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर करारा व्यंग्य किया है। जेटली ने कांग्रेस के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जब भी योग्यता आधारित नेतृत्व के विकल्प के तौर पर वंशवादी उत्तराधिकार को पेश किया जाता है, तब ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं।
जेटली ने कहा कि कांग्रेस के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के खेमे में चिंता स्वाभाविक है। सपा सोच रही होगी कि अगर कांग्रेस ने अपने हिस्से की 103 सीटों पर महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तरह ही प्रदर्शन किया तो चुनाव में लेने के देने न पड़ जाएं। निकाय चुनाव आने के बाद जेटली ने एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ ट्वीट किए। पहले ट्वीट में भाजपाके बेहद अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी।

कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर सीधा हमला बोला
फाइल फोटो
दूसरे ट्वीट में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए लिखा कि मतदाताओं ने केंद्र में यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और संसद में बतौर विपक्ष नकारात्मक भूमिका निभाने की सजा दे दी है।
सपा यह सोच कर डरी हुई है कि अगर कांग्रेस ने यूपी में भी महाराष्ट्र की तरह प्रदर्शन किया तो क्या होगा। अंतिम ट्वीट में जेटली ने कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर सीधा हमला बोला। उन्होंने नतीजे का विश्लेषण करते हुए लिखा कि योग्यता के आधार पर तैयार नेतृत्व के खिलाफ जब वंशवादी उत्तराधिकार का विकल्प दिया जाता है तो ऐसे ही दिन देखने पड़ते हैं।