फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar to make statement in budget session of Parliament on Operation Ganga for evacuating Indians from Ukraine amid Russian invasion

ऑपरेशन गंगा: बजट सत्र में बयान देंगे विदेश मंत्री जयशंकर, यूक्रेन संकट पर भारत का रुख भी स्पष्ट करेंगे

Fri, 11 Mar 2022 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Mar 2022 04:15 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को उसके पड़ोसी देशों के जरिए निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाए गए ऑपरेशन गंगा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर संसद में बजट सत्र के दौरान बयान देंगे। यूक्रेन इस समय रूस के हमले का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Jaishankar to make statement in budget session of Parliament on Operation Ganga for evacuating Indians from Ukraine amid Russian invasion
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संसद में बजट सत्र के दूसरे हिस्से में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए चलाए गए बचाव अभियान पर एक बयान देंगे। इस दौरान वह इस मुद्दे पर भी बात करेंगे कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस विवाद में भारत का रुख क्या है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 24 फरवरी को रूस के हमले का सामना कर रहे देश यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की थी। इस काम में समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विभिन्न देशों में भेजा था। 
विज्ञापन


यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में भेजे गए थे चार केंद्रीय मंत्री
इसके तहत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को हंगरी, हरदीप सिंह पुरी को रोमानिया और जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा गया था। अभी तक भारत ने 80 से अधिक विशेष उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन में फंसे लगभग 20,000 लोगों को निकाल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी भारत ने बाहर निकाला
ऑपरेशन गंगा के तहत भारत ने बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को भी यूक्रेन से निकाला है। इस दौरान बसों और ट्रेनों के जरिए भारतीयों को यूक्रेन के पश्चिमी सीमाओं तक लाया गया और वहां से उन्हें विमान से भारत के लिए रवाना किया गया।


ऑपरेशन देवी शक्ति के बाद सबसे बड़ा बचाव अभियान
बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से प्रारंभ होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। पिछले साल अफगानिस्तान में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से चलाए गए ऑपरेशन देवी शक्ति के बाद यह विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाया गया सबसे बड़ा बचाव अभियान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed