Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar Sergio Gor Meet Hindi news Updates US Ambassador meets Foreign Minister to discuss bilateral issue

Jaishankar-Sergio Gor Meet: US के मनोनीत राजदूत विदेश मंत्री से मिले; जयशंकर-सर्जियो गोर के बीच हुई अहम बातचीत

Sat, 11 Oct 2025 03:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 11 Oct 2025 03:40 PM IST
सार

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। सर्जियो गोर को ट्रंप ने हाल ही में राजदूत नियुक्त किया है। दोनों देशों के बीच रिश्ते को देखते हुए माना जा रहा है कि युवा राजदूत गोर के कंधे पर अहम दारोमदार रहेगा। जानिए उन्होंने जयशंकर से किन मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Jaishankar Sergio Gor Meet Hindi news Updates US Ambassador meets Foreign Minister to discuss bilateral issue
विदेश मंत्री जयशंकर और भारत में अमेरिकी राजदूत की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। जयशंकर और सर्जियो गोर के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। गोर अमेरिका के प्रबंधन एवं संसाधन उप सचिव माइकल जे रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर आए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सीनेट ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में गोर की नियुक्ति की पुष्टि की है। ट्रंप ने गोर को अगस्त के अंतिम हफ्ते में भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया था। उन्हें दक्षिण-मध्य एशिया का भी जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर के साथ भारत-अमेरिका संबंध के वैश्विक महत्व पर चर्चा
विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जियो गोर से हुई मुलाकात के बाद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'आज नई दिल्ली में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed