फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar said Big changes happening after Make in India committed to make country global manufacturing hub

जयशंकर बोले: मेक इन इंडिया के बाद बड़े बदलाव हो रहे; हम देश को वैश्विक निर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Mon, 17 Apr 2023 04:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्यापार संवाद कार्यक्रम में कहा कि व्यापारिक असंतुलन काफी चिंता का विषय है। इसे दूर करने के लिए हम दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Jaishankar said Big changes happening after Make in India committed to make country global manufacturing hub
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और रूस व्यापार संवाद में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने रूस के साथ व्यापार पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए कहा कि हम भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच पर्यटन बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान शुरू करने पर विदेश मंत्री ने जोर दिया।

विज्ञापन

भारत में बड़े बदलाव हो रहे हैं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्यापार संवाद कार्यक्रम में कहा कि व्यापारिक असंतुलन काफी चिंता का विषय है। इसे दूर करने के लिए हम दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। छोटे और मध्यम व्यापार में आने वाली चुनौतियों के प्रति भी हमें सजग और गंभीर होना चाहिए।

विज्ञापन

विदेश मंत्री मेक इन इंडिया को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी काफी गंभीर दिखे। व्यापार संवाद में विदेश मंत्री ने कहा कि हमें दोनों देशों के व्यापार को प्रेरित करना चाहिए, आज इसकी जरूरत है। भारत में मेक इन इंडिया जैसे बड़े बदलाव हो रहे हैं। भारत को हम ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भारत और रूस के बीच मेक इन इंडिया पर जोर चाहता हूं, क्योंकि रूस अपनी तकनीक के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन पर भी चर्चा

विदेश मंत्री ने कहा कि रूस और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। आज पर्यटन वैश्विक स्तर पर व्यापार के लिए नया क्षेत्र है। पर्यटन के लिए हमें नए अवसर तलाशने चाहिए, जिससे दोनों देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आ जा सकें। इसके लिए हमें दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू करना चाहिए, जो ज्यादा महत्वपूर्ण है। कनेक्टिविटी के लिए उत्तर-दक्षिण और समुद्री गलियारें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैश्विक व्यापारों को भारतीय मुद्रा में कराने पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें अपनी साझेदारी पर ध्यान देना चाहिए। रूस सिर्फ भारत के लिए एशिया की तरफ देख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed