{"_id":"63a04588ae97f37af571d460","slug":"jaishakar-reply-to-raul-gandhi-we-have-no-problem-with-political-criticism-but-dont-insult-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री का विपक्ष को जवाब: जयशंकर बोले- हमें राजनीतिक आलोचना से समस्या नहीं, पर जवानों का अपमान न करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्री का विपक्ष को जवाब: जयशंकर बोले- हमें राजनीतिक आलोचना से समस्या नहीं, पर जवानों का अपमान न करें
Mon, 19 Dec 2022 06:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:33 PM IST
सार
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने जवानों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। हमारे जवान यांग्त्से में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खड़े होकर हमारी सीमा की रखवाली कर रहे हैं। उनका सम्मान और सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Jaishankar
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लोकसभा में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक आलोचना से कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमें अपने जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए। जब मैं देखता हूं कि कौन सलाह दे रहा है, तो मैं केवल झुक सकता हूं और सम्मान कर सकता हूं। जवानों के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
चीन से रिश्तों पर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा कि अगर हम चीन के प्रति उदासीन थे, तो भारतीय सेना को सीमा पर किसने भेजा। अगर हम चीन के प्रति उदासीन थे, तो आज चीन पर डी-एस्केलेशन और डिसइंगेजमेंट के लिए दबाव क्यों बना रहे हैं? हम सार्वजनिक रूप से क्यों कह रहे हैं कि हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं?
विज्ञापन
सेना का सम्मान और सराहना की जानी चाहिए: जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने जवानों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। हमारे जवान यांग्त्से में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खड़े होकर हमारी सीमा की रखवाली कर रहे हैं। उनका सम्मान और सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी को भी दिया जवाब
इससे पहले लोकसभा में ‘समुद्री जलदस्युता रोधी विधेयक, 2019’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘जी 20’ की भारत की अध्यक्षता का महिमामंडन किया जा रहा है और इसे लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि इसके सदस्यों को बारी-बारी से अध्यक्षता मिलती है। इस पर जयशंकर ने कहा कि मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि मैं न्यूयॉर्क में संयुक्त सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के लिए गया था। यह भारत के लिए गर्व की बात है। संरा सुरक्षा परिषद में सुधार और आतंकवाद निरोधक कार्रवाई दोनों ही महत्वपूर्ण विषय हैं।
क्या कहा था राहुल ने?
राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के बाद आरोप लगाया था कि चीन ने भारत के 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। 20 भारतीय जवानों की जान ले ली। अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।
पाकिस्तान को भी दिया करारा जवाब
जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान पर भी टिप्पणी की। जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान से भारत को कभी भी कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं रही हैं। एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से हमें कुछ भी उम्मीद नहीं है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बिलावल की टिप्पणी पर सख्त नाराजगी जताई थी। मंत्रालय ने कहा था कि यह बयान पाकिस्तान का एक नया निचला स्तर है।