फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishakar at South Gujarat Chamber of Commerce & Industry, India will be third largest economy in the world

Corporate Summit: 'हम जल्द होंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', SGCCI के कार्यक्रम में बोले जयशंकर

Mon, 01 Apr 2024 03:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:46 PM IST
सार

साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की। अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज हम दुनिया के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है, तो बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

विज्ञापन
Jaishakar at South Gujarat Chamber of Commerce & Industry, India will be third largest economy in the world
साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : X/@DrSJaishankar

विस्तार

साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, भारत-यूएई संबंध और फ्रांस से रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की है। अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज हम दुनिया के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है इससे साफतौर पर लगता है कि बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। मोदी की गारंटी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि यह किसकी गारंटी है। हमें पूरा विश्वास है कि अगले 25 वर्षों में हम भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना देंगे। 
विज्ञापन

 

यूएई में भारत के प्रति धारणा बदल गई- जयशंकर
साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-यूएई संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में यूएई में भारत के बारे में धारणा बदल गई है। उन्होंने हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौता किया और आज यूएई के साथ व्यापार करीब 80 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हमने वहां मंदिर बनाने के लिए अनुरोध किया था तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में यूएई गए थे। उनसे पहले इंदिया गांधी आखिरी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने यूएई का दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए- जयशंकर
विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए जयशंकर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे, तो मैंने उनका जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। जयपुर में उनकी यह पहली यात्रा थी। इस दौरान मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को जानकारी दी कि भारत में पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए गए। 2014 में पूरे देश में मात्र 75 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed