फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaish-e-Mohammed terrorist facility in Balakot prepare 45-50 terrorists including suicide bombers

बालाकोट में फिर सक्रिय हुआ जैश-ए-मोहम्मद, तैयार कर रहा आत्मघाती हमलावर

Mon, 14 Oct 2019 04:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 14 Oct 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed terrorist facility in Balakot prepare 45-50 terrorists including suicide bombers
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान के बालाकोट में बड़ी तादाद में आतंकवादी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 45 से 50 आतंकवादी और आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
 

 

आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) को लेकर वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान पर ब्लैकलिस्ट का खतरा मंडरा रहा है। अब इस सूचना से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को 'ग्रे सूची' में डाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि घाटी में अशांति फैलाने के लिए करीब 500 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर ऐसी किसी भी अवांछित कोशिश से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है। 


जानकारी मिली थी कि प्रशिक्षण पाए आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं और एक बड़ा समूह आतंकी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहा है। खुफिया सूचनाओं के अनुसार, यह आतंकी घाटी सहित देश के कई प्रमुख शहरों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। हालांकि सेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार और सतर्क है। सेना को किसी भी सुरक्षा चुनौती से ‘प्रभावी’ रूप से निपटने के लिए पूरी छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed