फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaish-e-Mohammed launch pads activated in new locations across the LOC

जैश-ए-मोहम्मद ने अपने लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा के पास नए ठिकानों पर सक्रिय किए 

Tue, 16 Apr 2019 12:06 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 16 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed launch pads activated in new locations across the LOC
मसूद अजहर - फोटो : File Photo

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा के पास नए ठिकानों पर सक्रिय कर दिए हैं। ताकि इस आतंकी संगठन से आतंकियों को जम्मू कश्मीर में दाखिल किया जा सके।


loader

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा के पास नए ठिकानों पर सक्रिय कर दिए हैं। ताकि इस आतंकी संगठन से आतंकियों को जम्मू कश्मीर में दाखिल किया जा सके।

ये बात शीर्ष आतंकवाद रोधी अधिकारी और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कही है। हालांकि उन्होंने बाद में ये भी कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय सुरक्षा बलों ने घाटी में अधिकांश जैश नेतृत्व को समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जैश सरगना मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमैर, जिसे फरवरी में पुलवामा में आत्मघाती हमले के दौरान देखा गया था, या तो मार दिया गया है या पाकिस्तान वापस चला गया है।

आतंक रोधी और पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, जैश के लॉन्च पैड के सक्रिय होने का एक कारण पाकिस्तान में जैश की ताकत और क्षमताओं में होने वाली वृद्धि भी है।

अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बल घाटी में जैश नेतृत्व को समाप्त करने में सक्षम हो गए हैं। लेकिन केवल एक कमांडर, जो मुन्ना बिहारी कोडनेम के तहत काम करता है, वर्तमान में शोपियां जिले में सक्रिय है।

मसूद अजहर
मसूद अजहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed