फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer: Widow in-laws chop her nose and tongue for refusing to marry relative

राजस्थान: बहू ने किया दूसरी शादी से इनकार तो सास-ससुर ने काटी जीभ और नाक

Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Jaisalmer: Widow in-laws chop her nose and tongue for refusing to marry relative
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई, जिससे इंसानियत एक दफा फिर शर्मसार हो गई। दरअसल, जैसलमेर में बहू द्वारा दूसरी शादी करने से इनकार करने पर उसके सास-ससुर ने उसकी नाक और जीभ काट दी। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के सास-ससुर एक रिश्तेदार से उसकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन बहू ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए सास-ससुर ने उसकी की नाक और जीभ काट दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी कांता सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सह-अभियुक्तों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पति की एक साल पहले हुई मौत
पीड़ित महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद से ही महिला की ननद और उसके सास-ससुर एक रिश्तेदार संग शादी करने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में जाकर हमला किया
महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन बार-बार उनके इस प्रस्ताव को नकारती रही। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के ससुराल वाले उनके घर आए और उस पर हमला किया। भाई ने बताया कि बहन की नाक और जीभ काट ली। उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। बेटी को बचाने की कोशिश में हमारी मां भी हमले में घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed