फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh said Monopolies in various sectors pushing prices higher

Congress: जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार के "एकाधिकारवादी" मित्र देश में महंगाई का कारण

Wed, 05 Apr 2023 01:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया की मोदी सरकार द्वारा बनाई गई बढ़ती बाजार सांद्रता के कारण सभी क्षेत्रों में लाभ मार्जिन 2015 में 18 प्रतिशत से दोगुना होकर 2021 में 36 प्रतिशत हो गया है। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh said Monopolies in various sectors pushing prices higher
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेद्रण के कारण लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसकी वजह एकाधिकार है, जो विभिन्न क्षेत्रों में कीमतों को बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन

बढ़ा लाभ मार्जिन चिंता का विषय

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया की मोदी सरकार द्वारा बनाई गई बढ़ती बाजार सांद्रता के कारण सभी क्षेत्रों में लाभ मार्जिन 2015 में 18 प्रतिशत से दोगुना होकर 2021 में 36 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉक्टर विरल आचार्य के एक शोध पत्र ने कई क्षेत्रों में एकाधिकार के कारण उच्च लाभ मार्जिन के बारे में इस चिंता को प्रमाणित किया है।

विज्ञापन

मोदी ने अपने दोस्तों की मदद की

कांग्रेस नेता ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आचार्य के साक्ष्य से पता चलता है कि मोदी सरकार के कथित "एकाधिकारवादी" मित्र देश में मंहगाई का एक बड़ा कारण हैं। उन्होंने अडानी का भी जिक्र किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अडानी के बड़े घोटाले से साफ हो गया है कि पीएम मोदी की सरकार ने अपने दोस्तों को केंद्रित एकाधिकार बनाने में मदद की है। इसका हमारे पास सबूत भी है कि ये एकाधिकार अपनी गलत शक्तियों का प्रयोग करके कीमतों को बढ़ा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 से 2019 तक भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रहे वित्तीय अर्थशास्त्री आचार्य से हमें ये सबूत मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ों यात्रा का भी जिक्र

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में आर्थिक शक्ति की बढ़ती एकाग्रता और हमारे दैनिक जीवन पर इसके प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। अब अर्थशास्त्री डॉक्टर विरल आचार्य के शोध पत्र से भी साफ हो गया है। यह एक चिंता की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed