फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh said Congress gave identity to Himanta so he always thinks about it

Congress: 'कांग्रेस ने हिमंत बिस्व सरमा को दिलाई पहचान, इसलिए वह...', असम CM पर निशाना साध बोले जयराम रमेश

Thu, 11 Apr 2024 08:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 08:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि पिछले 10 साल सिर्फ ट्रेलर थे और तस्वीर अभी बाकी है। हां, मणिपुर सिर्फ ट्रेलर था और अगर फिर से भाजपा को चुनते हैं तो हम पूरी तस्वीर देखेंगे।

विज्ञापन
Jairam Ramesh said Congress gave identity to Himanta so he always thinks about it
असम सीएम पर जयराम रमेश ने साधा निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस ने सरमा को पहचान दी है और यही वजह है कि वह हर समय इसके बारे में सोचते रहते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नए तरीके से खुद को मजबूत कर रही
जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अवसरवादी नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नए तरीके से खुद को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह 'अमृत काल' है, लेकिन वास्तव में यह 'अन्याय काल' है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और पिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है। यह चुनाव पिछले 10 साल के अन्याय से मुक्ति पाने के लिए है। कांग्रेस के पास 25 गारंटी के साथ भारत को अन्याय से मुक्त कराने का समाधान हैं। यह किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि पार्टी की गारंटी है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हां, मणिपुर सिर्फ ट्रेलर था
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री यह भी कहते हैं कि पिछले 10 साल सिर्फ ट्रेलर थे और तस्वीर अभी बाकी है। हां, मणिपुर सिर्फ ट्रेलर था और अगर हम फिर से भाजपा को चुनते हैं तो हम पूरी तस्वीर देखेंगे। वे समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़वाने में माहिर हैं। उन्होंने दावा किया कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और देश की विविधता को बचाने का चुनाव है।

सरमा विश्वासघात कर भाजपा में शामिल हुए
उन्होंने कहा, 'सीएम सरमा को कांग्रेस ने पहचान दी। वह पहले कोई नहीं थे। तरुण गोगोई के सीएम रहने के दौरान 15 साल तक मंत्री रहे। बाद में वह कांग्रेस से विश्वासघात कर भाजपा में शामिल हो गए। मैंने उनके जैसा विश्वासघाती कभी नहीं देखा। गोगोई की वजह से ही सरमा को प्रसिद्धि मिली, अन्यथा वह गुमनामी में खो जाते।'

बाजार में सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन 'लोटस वॉशिंग मशीन'
राज्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की चिंता को खारिज करते हुए रमेश ने कहा कि समर्पित युवाओं को इसके कारण अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि कई लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, लेकिन यह युवाओं के लिए दरवाजे खोल देते हैं। उन्होंने कहा कि कई अवसरवादी हमें वॉशिंग मशीन में साफ करने के लिए छोड़ देते हैं। बाजार में सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन 'लोटस वॉशिंग मशीन' है। असम के मुख्यमंत्री ने इसका बहुत सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है। 


कांग्रेस की बढ़त देखकर घबरा गए
उन्होंने आगे कहा कि एक नई और मजबूत कांग्रेस का गठन हो रहा है। विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध लोग अब हमसे जुड़ रहे हैं। जनता ने अपना मन बना लिया है कि इस चुनाव में किसे वोट देना है। उन्होंने कहा, 'असम के मुख्यमंत्री हर समय कांग्रेस के बारे में सोचते हैं। कभी-कभी उन्हें शासन के बारे में भी सोचना चाहिए। दरअसल, वह कांग्रेस की बढ़त देखकर घबरा गए हैं।'

बेरोजगारी और महंगाई दो बड़े मुद्दे
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई दो बड़े मुद्दे हैं और कांग्रेस इनके खिलाफ लड़ने के लिए 'गारंटी कार्ड' तैयार है। विपक्षी गठबंधन की चुनावी संभावनाओं पर रमेश ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक 272 से ज्यादा सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल करेगा। जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई के बड़े अंतर से जीतने का दावा करते हुए उन्होंने दावा किया कि समाज के सभी वर्गों में सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ अंदरूनी लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed