फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Jairam Ramesh attack on opposition unity and said without Congress, another front is not possible

Congress: विपक्षी एकता पर जयराम रमेश की दो टूक, बोले- कांग्रेस के बिना दूसरा मोर्चा संभव ही नहीं

Sun, 18 Sep 2022 05:35 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 05:35 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि अगर कोई गैर-भाजपा संगठन सोचता है कि कोई गठबंधन बिना कांग्रेस पांच साल के लिए एक स्थिर सरकार प्रदान कर सकता है, तो वह मूर्ख है।

विज्ञापन
Jairam Ramesh attack on opposition unity and said without Congress, another front is not possible
जयराम रमेश - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस पार्टी दोबारा से खड़ी होने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियों को लगता है कि वह कांग्रेस के बिना दूसरी विपक्षी एकता बना लेंगी तो वह मूर्ख हैं।

विज्ञापन


जयराम रमेश ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कई क्षेत्रीय दलों ने अतीत में अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है, और ऐसी पार्टियों को कांग्रेस द्वारा अपने गठबंधन में शामिल करना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना विपक्ष की कोई एकता नहीं हो सकती। कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए जयराम रमेश ने कहा कि अगर कोई गैर-भाजपा संगठन सोचता है कि कोई गठबंधन बिना कांग्रेस पांच साल के लिए एक स्थिर सरकार प्रदान कर सकता है, तो वह मूर्ख है। कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी एकता कभी नहीं हो सकती।


आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया
जयराम रमेश ने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया। साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर कुछ बोलने से मना कर दिया। आप पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम पहले भी यह कह चुके हैं। यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि आप भाजपा की बी-टीम है। यदि आप इसके इतिहास या इसके नेताओं की पृष्ठभूमि को देखें तो आपको पता चल जाएगा। 

जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि हमने राष्ट्रीय मुद्दों पर यात्रा शुरू की है। देश एक ऐसी स्थिति से गुजर रहा है जहां भाजपा और उसकी विभाजनकारी राजनीति के कारण हमारी राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्थान टूटने के कगार पर हैं। यात्रा का एक और मकसद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed