फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jair Messias Bolsonaro sign 15 agreements with India, PM Modi thanked him for accepting invitation

भारत, ब्राजील ने 15 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- संबंधों को बनाएंगे और प्रगाढ़

Sat, 25 Jan 2020 02:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Jan 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Jair Messias Bolsonaro sign 15 agreements with India, PM Modi thanked him for accepting invitation
जेयर मेसियस बोलसोनारो-नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो ने शनिवार को भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नई गति पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और दोनों देशों ने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, जैव ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खनन, सांस्कृतिक आदान प्रदान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के बीच व्यापार और निवेश के अहम क्षेत्रों, ऊर्जा, रक्षा तथा सुरक्षा, औषधि तथा वैज्ञानिक शोध में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन


मोदी ने बोलसोनारो से बातचीत के बाद कहा, 'हम भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर सहमत हुए हैं। हम रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और रक्षा सहयोग में हम व्यापक दृष्टिकोण आधारित सहयोग चाहते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारी सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमने एक वृहद कार्य योजना तैयार की है। वर्ष 2023 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की प्लैटिनम जुबली का साल होगा।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच जैव ऊर्जा, पशुधन अनुवांशिकी, स्वास्थ्य, पारंपरिक औषधि, साइबर सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस तथा संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग और तेजी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कहा, 'आज हमने तय किया है कि दोनों देश बहुस्तरीय मुद्दों पर अपने सहयोग को और सुदृढ़ बनाएंगे तथा हम सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में आवश्यक सुधार के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।' ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो से बातचीत के बाद कहा कि हम भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर सहमत हुए हैं। हम रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और रक्षा सहयोग में हम व्यापक दृष्टिकोण आधारित सहयोग चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed