फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jain community protest against the decision of Jharkhand govt to declare Shri Sammed Shikharji tourist place

प्रदर्शन: झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे जैन समुदाय के लोग, जानें क्या है नाराजगी की वजह

Sun, 01 Jan 2023 07:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

झारखंड सरकार द्वारा जैन दिगंबर श्वेतांबर समाज के पवित्र स्थल भगवान पारसनाथ पर्वत को पर्यटक स्थल घोषित किया गया है जिससे वहां पर होटल खुलेंगे। इसी बदलाव से जैन समाज नाराज है।

विज्ञापन
Jain community protest against the decision of Jharkhand govt to declare Shri Sammed Shikharji tourist place
जैन समुदाय का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड सरकार द्वारा 'श्री सम्मेद शिखरजी' को पर्यटन स्थल घोषित करने और गुजरात के पलिताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय के सदस्यों ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे।

विज्ञापन


दिल्ली में भी जैन समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया
'श्री सम्मेद शिखरजी' को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। तस्वीरें इंडिया गेट से हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, झारखंड सरकार द्वारा जैन दिगंबर श्वेतांबर समाज के पवित्र स्थल भगवान पारसनाथ पर्वत को पर्यटक स्थल घोषित किया गया है जिससे वहां पर होटल खुलेंगे। इसी बदलाव से जैन समाज नाराज है और विरोध के लिए सड़क पर उतर गया है।   जैन समाज के मुनियों ने कहा है कि जो भी हमारी मांगे हैं, उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से रखें। ये नहीं भूलना चाहिए कि जैन समाज देश का सिर्फ एक प्रतिशत है, लेकिन वो देश का कुल 24 फीसदी टैक्स देता है।


गुजरात में क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि गुजरात के भावनगर जिले अंतर्गत पालीताना में शत्रुंजय पहाड़ी पर लगे बोर्ड और लोहे के खंभे को क्षतिग्रस्त किया गया था। पूरी घटना खंबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद से दो समुदायों, सेठ आनंदजी कल्याणजी ट्रस्ट और नीलकंठ महादेव सेवा समिति के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

गुजरात: कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाली
इस बीच गुजरात के भावनगर जिले में पवित्र शत्रुंजय पहाड़ियों को कथित तौर पर अपवित्र करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जैन समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने रविवार को अहमदाबाद में एक रैली निकाली। समुदाय के धार्मिक प्रमुखों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रैली में शामिल हुए और तीन किलोमीटर पैदल चलकर अवैध खनन गतिविधियों, शराब के अड्डों और पहाड़ियों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समुद्र तल से लगभग 164 फुट ऊपर शत्रुंजय नदी के तट पर स्थित, पालीताना शहर के निकट इस शत्रुंजय पहाड़ी पर 865 जैन मंदिर स्थित है और श्वेतांबर जैनियों के लिए एक पवित्र स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed