फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jailed gangster Jayesh Pujari raises pro Pak slogans inside court premises roughed up news in hindi

कर्नाटक: गैंगस्टर जयेश पुजारी ने लगाए पाकिस्तान समर्थक नारे, कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों से मारपीट की नौबत आई

Wed, 12 Jun 2024 06:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 12 Jun 2024 06:40 PM IST
सार

बुधवार को जब गैंगस्टर जयेश पुजारी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, तब वह कोर्ट के परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए।

विज्ञापन
Jailed gangster Jayesh Pujari raises pro Pak slogans inside court premises roughed up news in hindi
गैंगस्टर जयेश पुजारी - फोटो : Social Media (Video Grab)

विस्तार

कर्नाटक की जेल में बंद गैंगस्टर जयेश पुजारी ने  आज कोर्ट के बाहर पाकिस्तानी समर्थक नारे लगाया। गैंगस्टर पुजारी को एक लंबित मामले में सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी समर्थक नारे लगाने के बाद वहां मौजूद लोगों और वकील ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "हमें नहीं मालूम की उसने ऐसा नारा क्यों लगाया। हम इसकी जांच कर रहे हैं।" साल 2018 में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुजारी को हिंडाल्गा के सेंट्रल जेल से अदालत में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि उसपर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को कथित तौर पर धमकाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पुजारी एक डबल मर्डर केस का भी आरोपी है। 
विज्ञापन


कोर्ट के परिसर में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
बुधवार को जब उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया, तब वह कोर्ट के परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए। जब पुलिस से पूछा गया कि पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के बाद उसपर हमला किया गया, तो उन्होंने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं। हमें यह जानना चाहिए कि आखिर हुआ क्या था? ऐसे फुटेज हैं, जिससे पता चलता है कि उसपर हमला किया गया है। लेकिन क्या सच में हमला हुआ या नहीं, इसकी जांच जारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की घटना के संबंध में गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए और धारा 505 के तहत  बेलगावी शहर के बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर ने पिछले साल नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे कॉल कर फिरौती की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed