फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar said that the state is setting an example in violation of human rights Mamta retaliated Latest News Update

बंगाल: धनखड़ बोले- मानवाधिकारों के उल्लंघन में मिसाल कायम कर रहा राज्य, ममता ने किया पलटवार

Fri, 10 Dec 2021 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Dec 2021 09:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संदेश में मौलिक अधिकारों का हनन करने वाली ताकतों को हराने के लिए लोगों के बीच एकता का आह्वान किया।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar said that the state is setting an example in violation of human rights Mamta retaliated Latest News Update
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा, राज्य ने मानवाधिकारों के उल्लंघन में एक मिसाल कायम की है। ‘मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर एक वीडियो संबोधन में टीएमसी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था के फलने-फूलने के लिए लोगों के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है।
विज्ञापन


ट्विटर पर पोस्ट इस वीडियो में धनखड़ ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों में डर ऐसा है कि वे इस पर खुलकर चर्चा तक नहीं कर सकते। ममता बनर्जी आपके शासन में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है जो बेहद चिंताजनक है। बंगाल में कानून का नहीं बल्कि शासक का राज है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।धनखड़ ने इस पोस्ट में सीएम ममता बनर्जी को भी टैग किया है। जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद से ही कई मुद्दों को लेकर धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच तनातनी रही है।
विज्ञापन


मौलिक अधिकारों का हनन करने वालों को हराएं: ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संदेश में मौलिक अधिकारों का हनन करने वाली ताकतों को हराने के लिए लोगों के बीच एकता का आह्वान किया। बनर्जी ने लिखा, आइए हम नफरत और असमानता से ऊपर उठने का संकल्प लें। आइए हम एक साथ आएं और एक-दूसरे के लिए लड़ें, एक-दूसरे के साथ खड़े हों। हम सब मिलकर उन सभी ताकतों को हरा सकते हैं जो हमारे मौलिक अधिकारों का हनन करने की हिम्मत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed