{"_id":"602dfaeecec2d66cbe2a92d5","slug":"jagdeep-dhankhar-alleges-mamata-banerjee-of-not-coordinating-with-him-amit-shah-rally-bjp-tmc-west-bengal-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सियासी घमासान के बीच बोले राज्यपाल धनखड़- राज्य में चरम पर हैं अपराध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सियासी घमासान के बीच बोले राज्यपाल धनखड़- राज्य में चरम पर हैं अपराध
Thu, 18 Feb 2021 10:58 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली होने वाली है। इसी बीच बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि बंगाल का राज्यपाल बनना मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर हैं। यहां हालात बहुत खराब हैं। हर जगह डर का माहौल है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, 'संविधान की रक्षा और जनहित मेरी जिम्मेदारी है। ये मेरा संकल्प भी है कि किसी भी परिस्थिति में संविधान की लक्ष्मण रेखा न तो मैं पार करूंगा और न ही किसी और को करने दूंगा। बंगाल में उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं। महिला अपराध चरम पर हैं। यहां हालात बहुत खराब हैं। प्रशासन ने दुष्कर्म और अपहरण की जानकारी देने से मना कर दिया है। हमें महिला अपराध का डाटा नहीं दिया जा रहा है।'
विज्ञापन
राज्यपाल धनखड़ ने किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बंगाल के किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, क्योंकि यहां पीएम किसान निधि योजना लागू नहीं की गई है। मैं खुद किसान परिवार से हूं। बंगाल में अन्नदाता के पेट पर लात मारी जा रही है। राज्य में स्थिति इतनी भयावह है कि लोग बात नहीं कर पा रहे हैं। बंगाल के लोगों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। यहां के लोग बहुत मेहनती हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पर साथ न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार मेरा साथ नहीं देती है। ममता बनर्जी से फोन पर कई बार बात हुई, हालांकि उतनी बार मुलाकात नहीं हुई जितनी की होनी चाहिए थी। मुझे कभी किसी सरकारी कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। मैंने किसी एसपी और कलेक्टर की शक्ल तक नहीं देखी है।