फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath Rath Yatra Odisha Gujarat Union Ministers take part in Procession news and updates

Jagannath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे दो केंद्रीय मंत्री, पुरी शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

Tue, 20 Jun 2023 09:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 20 Jun 2023 09:15 AM IST
सार

जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री वैष्णव और प्रधान पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Odisha Gujarat Union Ministers take part in Procession news and updates
पुरी शंकराचार्य से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के पुरी में आज विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलेगी।यह यात्रा हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में इस रथ यात्रा को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए पुरी पहुंचे हैं। इनमें दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। मंगलवार सुबह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरी पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी थी। 
विज्ञापन


जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री वैष्णव और प्रधान पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि आज पवित्र रथ यात्रा है। हमको सौभाग्य मिला है। ऐसा माना जाता है कि जब तक प्रभु का आदेश नहीं होगा, तब तक दर्शन भी नहीं मिलेगा। आज प्रभु के आदेश से हम इस रथयात्रा में शामिल होने आए। मैं जब भी पुरी आता हूं, मुझे शंकराचार्य से भी मिलने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन

गुजरात में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

गुजरात: जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 के लिए अहमदाबाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

ओडिशा: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी पुरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग हर्षोल्लास के साथ उत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed