{"_id":"5cf4f358bdec22077d5bfdc4","slug":"jagan-mohan-reddy-decided-to-restore-the-general-consent-for-cbi-to-exercise-its-authority-in-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन ने पलटा नायडू का आदेश, सीबीआई पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन ने पलटा नायडू का आदेश, सीबीआई पर लगी रोक हटाई
Mon, 03 Jun 2019 04:06 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : facebook/YSJagan
आंध्र प्रदेश की नई सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर लगी रोक को हटा दिया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में लिए गए इस फैसले को पलटते हुए भ्रष्टाचार आदि के मामलों की जांच के लिए राज्य में सीबीआई को अनुमति दे दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन इस फैसले की पुष्टि सोमवार को पार्टी के महासचिव और राज्य सभा सदस्य वी विजय साई रेड्डी ने एक ट्वीट के जरिए की है।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में रेड्डी की पार्टी वाईएसआर ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इससे पहले राज्य में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार थी। बीते साल नवंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंंद्रबाबू नायडू ने राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
जगन मोहन रेड्डी के करीबी माने जाने वाले साई रेड्डी ने ट्वीट में कहा कि नायडू ने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई उनपर सवाल ना उठा सके। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उन्होंने (नायडू) सीबीआई पर प्रतिबंध लगाया, इनकम टैक्स की छापेमारी रुकवाई और तो और प्रदेश में इडी के प्रवेश पर भी सवाल खड़े किए।
लेकिन अब जगन सीबीआई को राज्य में अनुमति देने के आदेश जारी कर रहे हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह चोरों को नहीं बख्शेंगे। क्या आप सुन रहे हैं, मिस्टर चंद्रबाबू नायडू।"
उस वक्त नायडू ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।