फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagadish Shettar after first meeting with Rahul Gandhi Said Joined Congress because of BJP ill-treatment

Karnataka: जगदीश शेट्टार ने की राहुल गांधी से मुलाकात, भाजपा छोड़ने की बताई यह बड़ी वजह

Sun, 23 Apr 2023 06:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

राहुल से मुलाकात के बाद शेट्टार ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पहली मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। सभी जानते हैं कि मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि भाजपा में मेरे लिए कुछ नहीं बचा था।

विज्ञापन
Jagadish Shettar after first meeting with Rahul Gandhi Said Joined Congress because of BJP ill-treatment
जगदीश शेट्टार और राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भाजपा नेता और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मोर्चा संभाल रहे जगदीश शेट्टार ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस का हाथ थामने के बाद यह पहली बार है, जब शेट्टार और राहुल के बीच बैठक हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ इसलिए आना पड़ा, क्योंकि भाजपा में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा था। 

विज्ञापन


राहुल से मुलाकात के बाद शेट्टार ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पहली मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। सभी जानते हैं कि मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि भाजपा में मेरे लिए कुछ नहीं बचा था। इसलिए मैंने एक और राष्ट्रीय पार्टी का दामन थाम लिया। राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं, इसलिए मैंने उनसे मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन


इससे पहले जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक में भाजपा सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं। शेट्टार ने कहा था कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने 5 साल पूरे कर लिए हैं। लोग वरिष्ठों के साथ दुर्व्यवहार की बात की जा रही है, लेकिन विकास जैसे अन्य मुद्दों के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा। क्या महत्वपूर्ण मुद्दे हल हो गए हैं? लेकिन अब वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की वजह से यह चर्चा शुरू हुई है। निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक और सरकार में पूरी भाजपा को नियंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगदीश शेट्टार ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुबली-धारवाड़-मध्य विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था। जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से एक सप्ताह से भी कम समय में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे वरिष्ठ नेता बन हैं। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हुए थे। शेट्टार का चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई से मुकाबला है। राज्य में 10 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed